केराकत उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी मण्डल के जौनपुर जिले में गोमती नदी के किनारे बसा हुआ एक शहर है। केराकत जिला मुख्यालय जौनपुर से 28 कि॰मी॰ पूर्व मे तथा वाराणसी से 45 कि॰मी॰ दक्षिण पर अवस्थित है | यह नगर पंचायत, तहसील मुख्यालय भी है तथा इसके नाम पर विधान सभा क्षेत्र का नाम भी केराकत विधानसभा क्षेत्र है। यह जौनपुर और औड़िहार से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा है। नगर पंचायत केराकत 11 वार्डो में विभक्त है | वर्तमान में इस नगर की जनसख्या 13,525 आनुमानिक ( जनसख्या वर्ष 2011 के अनुसार ) है | इस नगर का क्षेत्रफल 3 वर्ग किलोमीटर है | यहाँ पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर की सीमा से लगा हुआ, काली माता मंदिर नालापार वार्ड नंबर 2 में तथा एक कोतवाली भी नगर में स्थित है | केराकत में एक डाकघर भी है जिसका पिन कोड 222142 है | इस शहर की एक प्रमुख विशेषता यह है कि गोमती नदी यहाँ यू-आकार में बहती है जो यहाँ की मिट्टी को उपजाऊ बनाती है।
नगर पंचायत के विकास की संक्षिप्त विवरण:
1 : शिक्षा - नगर पंचायत सीमान्तर्गत पब्लिक इण्टर कॉलेज, शिवमुर्ति बालिका इण्टर कॉलेज- गोला वार्ड नंबर-1 में, महर्षि दयानन्द सरस्वती आर्य समाज स्कुल तथा राजकीय महिला डिग्री कॉलेज नगर में अवस्थित है |Read More..
अध्यक्ष, नगर पंचायत, केराकत
अधिशासी अधिकारी