हमारे बारे में

केराकत उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी मण्डल के जौनपुर जिले में गोमती नदी के किनारे बसा हुआ एक शहर है। केराकत जिला मुख्यालय जौनपुर से 28 कि॰मी॰ पूर्व मे तथा वाराणसी से 45 कि॰मी॰ दक्षिण पर अवस्थित है | यह नगर पंचायत, तहसील मुख्यालय भी है तथा इसके नाम पर विधान सभा क्षेत्र का नाम भी केराकत विधानसभा क्षेत्र है। यह जौनपुर और औड़िहार से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा है। नगर पंचायत केराकत 11 वार्डो में विभक्त है | वर्तमान में इस नगर की जनसख्या 13,525 आनुमानिक ( जनसख्या वर्ष 2011 के अनुसार ) है | इस नगर का क्षेत्रफल 3 वर्ग किलोमीटर है | यहाँ पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर की सीमा से लगा हुआ, काली माता मंदिर नालापार वार्ड नंबर 2 में तथा एक कोतवाली भी नगर में स्थित है | केराकत में एक डाकघर भी है जिसका पिन कोड 222142 है | इस शहर की एक प्रमुख विशेषता यह है कि गोमती नदी यहाँ यू-आकार में बहती है जो यहाँ की मिट्टी को उपजाऊ बनाती है।

नगर पंचायत के विकास की संक्षिप्त विवरण:

1 : शिक्षा - नगर पंचायत सीमान्तर्गत पब्लिक इण्टर कॉलेज, शिवमुर्ति बालिका इण्टर कॉलेज- गोला वार्ड नंबर-1 में, महर्षि दयानन्द सरस्वती आर्य समाज स्कुल तथा राजकीय महिला डिग्री कॉलेज नगर में अवस्थित है |

2 : स्वास्थ्य - इस नगर में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर सीमा से लगा हुआ है |

3 : सफाई व्यवस्था - पूरे नगर की सफाई 2 चक्र में की जाती है | प्रथम चक्र में प्रातः 6:00 बजे से पूर्वान्ह 10:00 बजे तक एवं द्वितीय चक्र में अपरान्ह 2:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक होती है | सफाई व्यवस्था के लिए दो हाइड्रोलिक ट्रैक्टर, एक टेम्पो तथा 40 कूड़ा हाथगाड़ी बिधमान है | नालियों में प्रतिदिन कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाता है |

4 : पेय जल - पूरे नगर में 2 चक्र में पेयजलापूर्ति की जाती है | प्रथम पाली में सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक , द्वितीय पाली सांय 5:00 बजे से 6:00 बजे तक की जाती है |

5 : सड़क व नाली -नगर की अधिकांश सड़के सी ० सी ० पिच तथा इंटरलॉकिंग मैप में अवस्थित है | इन सड़को का निर्माण तीब्र गति से कराया जा रहा है |

6 : पानी निकासी - नगर की मुख्य सडको पर पानी की निकासी हेतु नालो की व्यवस्था की गयी है | इस नगर में जल जमाव की कोई समस्या नहीं है |

7 : प्रकाश व्यवस्था - नगर में चतुर्दिक प्रकाश व्यवस्था की गयी है | नगर की मुख्य सडको चौराहो आदि प्रतिष्ठित स्थलों पर लाइट लगाए गए है | इस नगर में 490 बिधुत पोल लगे हुए है |